Uncategorized

चतरा : बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग, नहीं मिल रही नियमित बिजली सप्लाई

Chatra : सूबे का चतरा जिला एक ऐसा जिला है जहां बिजली की आपूर्ति भगवान भरोसे है. हवा के झोंके के साथ ही बिजली गुल हो जाती है और ठीक होने में कई दिन तक लग जाते हैं. कह सकते हैं कि गर्मी के महीने में बिजली ने शहर को परेशान करके रख दिया है. बिजली की यह बदतर स्थिति पिछले कई सालों से है. गौरतलब है कि चतरा जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में बिजली की आपूर्ति हजारीबाग जिला के बरही ग्रिड से होता है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी गैंगरेपः कोचांग में उस दिन क्या हुआ था, जानिए उनलोगों से जो घटना के वक्त मौजूद थे, जाने सच (देखें वीडियो)

सालों से है बिजली की समस्या

चतरा जिला का गठन साल 1991 में हुआ था लेकिन उग्रवाद प्रभावित चतरा जिले में बिजली की समस्या सालों से है. इसकी मुख्य वजह जिला में कहीं भी पावर ग्रिड का नहीं होना माना जाता है. चतरा जिला जंगल और पहाड़ों से भरा हुआ है. यहां जंगलों से होकर बिजली की पोल गुजरती है. जंगली क्षेत्र होने के कारण आंधी-तुफान आने पर बिजली गुल हो जाती है. गौरतलब है कि जिले में तकरीबन 50 से 60 मेगावाट बिजली की जरुरत है लेकिन महल 25 से 30 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति होती है. जिसकी वजह से पावर कट की समस्या होती रहती है. सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब गर्मी के दिन में लगातार दो से तीन दिन तक बिजली गुल हो जाती है. बिजली को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि चतरा को बिजली की समस्या से निदान दिलाने की जरुरत है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी गैंगरेपः कोचांग में उस दिन क्या हुआ था, जानिए उनलोगों से जो घटना के वक्त मौजूद थे, जाने सच (देखें वीडियो)

बरही ग्रिड से होती है बिजली की आपूर्ति

जिले में अबतक कहीं भी पावर ग्रिड नहीं बन पाया है. हालांकि ईटखोरी प्रखंड के चोरकारी गांव में पावर ग्रिड का निर्माण हुआ है लेकिन विगत एक साल से तकनीकी कारणों से ग्रिड तक बिजली नहीं पहुंच पायी है. जिले में बिजली की आपूर्ति हजारीबाग जिला के बरही ग्रिड से होता है जो तकरीबन 75 किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं जब भी तेज हवा चलती है या बारिश आती है तो बिजली की तार गिर जाती है या फिर कोई अन्य समस्या हो जाती है. जिसके बाद समस्या को पता करने का काम शुरू किया जाता है, लेकिन इसमें दो से तीन दिन का वक्त लग जाता है. इधर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा ने भी स्वीकार किया है कि बिजली की समस्या है और इससे निजात पाने के लिए ग्रिड की जरूरत है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button