Uncategorized

रांची: वर्तमान यातायात व्यवस्था पर रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन नाराज, 27 नवम्बर को बुलायी बैठक

NEWS WING

RANCHI , 24 NOVEMBER : रांची के  किशोरगंज चौक बंद करने से लोगों के सामने यातायात को लेकर की समस्या खड़ी हो गई हैं. दरअसल हरमू रोड में नयी यातायात व्यवस्था न ही व्यवसायी के हित में है औऱ न ही आम जनता के हित में. वहीं इसे लेकर रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों में आक्रोश है.  इस विषय पर आगामी 27 नवम्बर को किशोरगंज स्थित कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमे संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी. इस मुद्दे पर झारखंड मोटर फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है. जिसमें ललित ओझा, अरुण कुमार बुधिया,  मोइन अख्तर, मुकेश चौधरी, रवीन्द्र सिंह, संजय जैन, प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह चौहान,  विनय सिंह,  सुनील माथुर के अलावा अन्य ने समर्थन किया है.

सरकार जो नियम बनाती है वह जनता के हित में होने चाहिए – ललित ओझा

वहीं ललित ओझा  ने कहा कि सरकार  जो भी नियम कानून बनाती है, वह आम जनता के हित में होने चाहिये ना कि जनता की परेशानी के लिये. साथ ही कहा कि यातायात व्यवस्था यदि पूर्ववत नहीं रही तो संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा. प्रशासन के इस निर्णय से हरमू रोड, अपर बाज़ार का व्यापार प्रभावित होगा. इससे आगे उन्होंने कहा कि पहले से ही लघुभार वाहनों की दिन में चार घंटे की आवागमन पर लगी रोक से व्यवसायी परेशान हैं. इसलिए संगठन सरकार से मांग करता है कि लघुभार वाहनों में दिन के समय लगी रोक हटाई जाये और साथ ही हरमू रोड की यातायात व्यवस्था पूर्ववत रखी जाए.             

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button