Uncategorized

‘पद्मावत’ को लेकर रांची के सिनेमाघरों में भय का माहौल, प्रशासन के रवैये से मालिक नाराज

Ranchi : विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को भले ही सेंसर बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी हो, लेकिन ‘करणी सेना’ अभी भी किसी कीमत पर इसे रिलीज नहीं होने देना चाहती है. राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य शहरों में भी इस फिल्म की रिलीज और इसे दिखाने को लेकर सिनेमाघरों के मालिक भयभीत हैं. उधर शहर के मल्टीप्लेक्स और हॉल में ‘करणी सेना’ ने चेतावनी दे रखी है कि अगर पद्मावत फिल्म प्रदर्शित हुई तो आगे के परिणाम भुगतने पड़ेंगे. वहीं इस फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद इसे देखने की दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता को भांपकर सिनेमाघरों के मालिकों को कहना है कि अगर प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराती है तो हमलोग पद्मावत फिल्म को प्रदर्शित करने को तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें : नोएडा में फिल्म पद्मावत का विरोध, तोड़फोड़-आगजनी, 16 लोग गिरफ्तार

 प्रशासन का रवैया निराशाजनक 

रांची शहर के सुजाता सिनेमाघर में पिछले दिनों पद्मावत फिल्म प्रचार के लिये लगाये गये पोस्टर को ‘राजपूत करणी सेना’ के सदस्यों ने फाड़ डाले थे. साथ ही सिनेमाघर के संचालक को ज्ञापन देकर फिल्म नहीं लगाने की चेतावनी दी है. पत्र में लिखा गया है कि फिल्म के प्रदर्शन से शहर का महौल खराब होता है, तो इसकी जवाबदेही सिनेमाघर संचालक की होगी. वहीं सुजाता सिनेमाघर के मालिक दुष्यंत जयसवाल ने कहा कि पद्मावत इस साल की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है. प्रशासन कहता है फिल्म चलाइए, और कोई विरोध या घटना होती है तब पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि पहले से सभी सिनेमाघरों में पुलिस तैनात की जाए, ताकि फिल्म को प्रदर्शित करने में कोई समास्या न हो. वहीं जेडी हाईस्ट्रीट मॉल स्थित कार्निवल सिनेमा के प्रबंधक का कहना है कि पद्मावत फिल्म हमारे यहां रिलीज होगी. हालांकि उन्होंने विरोध के बाबत आगे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : राजस्थान, मध्यप्रदेश ने पद्मावत की रिलीज के खिलाफ दी अर्जी, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

 फिल्म को फिल्म की तरह देखें लोगः प्रशांत 

झारखंड मोशन पिक्चर एसोसिएशन के सचिव एवं धनबाद पूजा टॉकिज के मालिक प्रशांत ने पद्मावत फिल्म को लेकर कहा कि दर्शक या किसी संगठन

Padmavat

को इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए. फिल्म को फिल्म की तरह देखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि धनबाद में इसका विरोध किया जा रहा है. लेकीन अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड में वैसा विरोध नहीं है, लेकिन फिल्म प्रदर्शित होने के क्रम में होने वाले विरोध का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : फिल्म पद्मावत को मिली सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अब सभी राज्यों में होगी रिलीज

 रिलीज हुई तो रांची में कर्फ्यू जैसा होगा माहौल

पूरे देश में फिल्म पद्मावत का विरोध जारी है. राजपूत करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय  महासभा के अलवा भी कई हिंदु संगठनों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का मांग की है. फिल्म से कई सीन हटाये जाने और फिल्म का नाम पद्मावती से पदमावत करने के बाद भी लोगों का विरोध जारी है. ऐसे में तनावपूर्ण हालात के बीच सिनेमाघरों के संचालकों ने भी फिल्म रीलिज करने का मन बनाया है. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ने कहा कि इस फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने की कोशिश की गई है. हिंदु और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ किया गया है. महासभा इसका कड़ा विरोध करती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रांची में पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन होता है तो शहर का माहौल कर्फ्यू जैसा होगा.

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में ‘पद्मावत’ की रिलीज रोकने का सीएम चौहान ने दिया संकेत, बोले- “जो कहा था वो होगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button