Uncategorized

नोटबंदी के विरोध में 8 नवंबर को काला दिवस मनायेगी कांग्रेसः सुखदेव भगत

News Wing Lohardaga, 04 November: देश में भाजपा सरकार ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की गई थी. इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने 8 नवंबर को काला दिवस विरोध-प्रदर्शन मनाने का निर्णय लिया है. विरोध-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने अपने आवास में जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के कारण पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी. कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि इस दिन को काला दिवस के रुप में मनाया जायेगा. झारखंड को पांच जोन में बांटकर कांग्रेस के कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद शाम को कैंडल मार्च निकाल कर नोटबंदी के दौरान मरने वालों को श्रद्धांजलि दी जायेगी.

सुखदेव भगत ने कहा दुख होता है यह देखकर कि एक तरफ कल्याणकारी राज्य कहने वाली भाजपा की सरकार जश्न मना रही है और दूसरी तरफ लोगों के घरों में मातम है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है. इस मौके पर साजिद अहमद बेलू, अनिल कुमार, नंदलाल तिवारी, नईम ज़करिया, मेहंदी हसन, सुजीत कुमार, अभिनव सिद्धार्थ, उदय साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button