Uncategorized

पटना : पीएम के विशेष पैकेज के तहत प्रगति पर 48 सड़क परियोजनाओं का काम

Patna : बिहार के सड़क निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के लिए पीएम के 1. 25 लाख करोड़ रूपये के विशेष पैकेज में से 54, 700 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले 82 में से 48 सड़क और पुल परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है. यादव ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के अंत तक बाकी 34 योजनाओं पर काम शुरू हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर रामविलास और मनसुख ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रूपये का विशेष पैकेज घोषित किया था. इसमें से 54, 700 करोड़ रूपये विशेष पैकेज के तहत सड़क और पुलों की 82 योजनाओं में खर्च के लिए दे दिया गया. 82 में से 48 योजनाओं में काम चल रहा है , जबकि 10 अन्य योजनाओं में निविदा का कार्य अंतिम चरण में है. बाकी 24 योजनाओं के डीपीआर का काम अगस्त में किसी भी कीमत में तैयार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- आमजन के साथ-साथ बीजेपी सांसद और मंत्री भी बिजली पानी को लेकर सीएम रघुवर दास को दे रहे नसीहत

यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज से आगामी दो तीन वर्षों में प्रदेश में सड़क नेटवर्क को बनाने में मदद मिलेगी. यह बिहार के मुख्यमंत्री के पटना को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के सपने को साकार करने में मददगार होगा. इन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि 30, 200 करोड़ रूपये की 24 योजनाओं पर एनएचएआई काम कर रहा है , जबकि प्रदेश सड़क निर्माण विभाग का एनएच विभाग 24, 500 करोड़ रूपये की 58 योजनाओं पर काम करेगा.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button