Uncategorized

पटना के एसएसपी मनु महाराज को धमकी देने वाला हजारीबाग से पकड़ाया

Hazaribag: पटना के सीनियर एसपी मनु महाराज को कथित तौर पर धमकी देने वाले शख्स को शहर के हुड़हुडू के बाबा पथ से बड़ी बाजार ओपी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पकड़े गये युवक का नाम संतोष सिंह है और वह पलामू के हरिहरनगर का रहने वाला है. बताया जाता है कि 26 जनवरी को पटना के सीनियर एसपी मनु महाराज को फोन पर धमकी दी गई थी. टेक्निकल जांच के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है. हालांकि पकड़े जाने के बाद संतोष ने पुलिस को बताया है कि उसका मोबाईल कहीं गुम हो गया था. लेकिन उसने मोबाईल गुम होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी. संतोष सिंह हजारीबाग में छोटा सा दुकान चलाता है. संतोष के पकड़ में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की खुलासा होने की उम्मीद कर रही है. संतोष को पकड़ने के लिए पटना पुलिस की एक टीम भी हजारीबाग आई थी. पटना पुलिस की टीम संतोष को लेकर पटना चली गयी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button