Uncategorized

पंजाब विधानसभा का सत्र 24 मार्च से

चंढीगढ़: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि 15वीं पंजाब विधानसभा का पहला सत्र 24 मार्च से शुरू होगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य 24 और 27 मार्च को शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 27 मार्च को होगा।

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर 28 मार्च को विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा।

वित्त वर्ष 2016-17 के लिए अनुपूरक अनुदान और 2017-18 के लिए लेखानुदान 29 मार्च को पेश किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने एक अन्य निर्णय में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त करने के लिए नियमों को मंजूरी दे दी। कुमार का रैंक भारत सरकार के कैबिनेट सचिव का होगा।

अमरिंदर के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने पंजाब में 16 मार्च को सत्ता संभाली। इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटों पर जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button