Uncategorized

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल हुए सिद्धू

चंडीगढ़: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल हुए। सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सिद्धू को राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तथा कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सिद्धू पंजाब विधानसभा के लिए चार फरवरी को हुए चुनाव से ठीक पहले जनवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से 42,000 के वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सिद्धू इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे और अमृतसर से लोकसभा सदस्य रहे थे। वह 2004, 2007 (उपचुनाव) तथा 2009 में यहां से जीते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन्हें अप्रैल 2016 में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button