रांची: इंटरनेट पर वर्ष 2000 से चल रहे ‘न्यूजविंग डॉट कॉम’ अब प्रिंट मीडिया क्षेत्र में भी कदम रख चुका है। 29 जून 2012 को वीकली न्यूज टैबलॉयड (साप्ताहिक समचार पत्र) बाजार में लॉन्च कर दिया गया। झारखंड के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित बूकस्टॉलों से पाठक इसकी प्रतियां खरीद करीदते देखे गए। ‘न्यूज विंग’ साप्ताहिक की कवर स्टोरी है: ‘अल-गवर्नेबल है झारखंड!’ न्यूजविंग के इंटरनेट पाठक इसका पीडीएफ कॉपी यहां से डाउलोड कर सकते हैं।
साप्ताहिक ‘न्यूज विंग’ के पहले अंक की कुछ झलकियां:
1. झारखंड में गवर्नेन्स की बुरी हालत, उसके कारण और निदान पर तीन महत्वपूर्ण शख्सियतों के इंटरव्यू शामिल प्रकाशित किये गये हैं, जिनमें सेवानिवृत वरिष्ठ आइएएस और झारखंड की मुख्य सचिव रही लक्ष्मी सिंह, झारखंड सरकार में कृषि सचिव (आइएएस) अरूण कुमार सिंह और राजनीतिशास्त्र के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष (रांची विश्वविद्यालय) प्रोफेसर गोपाल जी।
कुछ हेडलाइंस:
– अभी तो ब्युरोक्रैट भी जेल जाएंगे, बचेंगे नहीं
– झारखंड की टॉप ब्युरोक्रैसी ‘नॉन फंक्शनिंग सिन्ड्रॉम’ में
– नेता अगर करप्ट हैं तो लोग करप्टेबल
2. अधिकारियों व मंत्री-नेताओं के बीच चल रही कश्मकश पर झारखंड के शिक्षा मंत्री वैधनाथ राम और जैक की चेयरमैन लक्ष्मी सिंह के बीच वाक-युद्ध पर विशेष।
शीर्षक:
– ’50 लाख घाटा उठाया जैक ने ताकि मंत्री जी की अवहेलना न हो.. फिर भी वह कहते हैं कि हम मनमानी कर रहे हैं!
– वह याद रखें कि वह पान दुकान नहीं चला रहीं.. लोकहित में करोड़ों का नुकसान होता है’
3. IT Wing: पाठकों के लिये कंप्यूटर पर आलेख और टिप्स ट्रिक्स
– Hide Your Drive / Partition क्योंकि आपका डाटा बेशकीमती है..
– इस हफ्ते का गिफ्ट – वीडियो कैच व्यू
4. बहुचर्चित आइपीएस और बिहार में डीजीपी रह चुके डीएन गौतम का नियमित स्तंभ्: FREE RUN DIRECT SPEAK
5. राजनीतिक प्रहसन का मसला नहीं है महंगाई : विजय भास्कर (न्यूज विंग के सलाहकार संपादक)
और भी बहुत कुछ….
DOWNLOAD or Read ONLINE : News Wing, Weekly Tabloid, Issue 1




