नई दिल्ली: आरुषि हेमराज मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को नूपुर तलवार की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेंगा. नूपुर फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में हैं और अदालत से उन्होंने जमानत की गुहार लगाई है.
15 और 16 मई 2008 की रात नोएडा में तलवार परिवार के घर पर उनकी बेटी आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी. शक के दायरे में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार हैं. जिसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत के निर्देश पर नूपुर तलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.




