Uncategorized

नीलाम्बर-पीताम्बर विवि में इलेक्शन ओलंपियाड संपन्न, चुनाव प्रक्रिया और मतदान के अधिकार से परिचित हुये विद्यार्थी

Daltonganj : निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को जीएलए कॉलेज में इलेक्शन ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें सात महाविद्यालयों के दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया. इलेक्शन ओलंपियाड के तहत चुनाव और चुनाव प्रक्रिया पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. कुल दस राउंड के प्रश्न–उत्तर और एक राउंड के त्वरित प्रश्न-उत्तर के आधार पर परिणामों की घोषणा की गयी.

घोषित परिणाम के अनुसार ग्रुप बी में सम्मिलित जीएलए कॉलेज के प्रसेनजीत और नितिश्री ने पहला, ग्रुप डी में सम्मिलित योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के पद्मावती कुमारी और मोनिका सुकृति ने दूसरा स्थान तथा ग्रुप सी में सम्मिलित एसएसजेएसएन, गढ़वा कॉलेज के दीपाली कुमारी और रूपाली कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ेंः कंबल घोटालाः घोटालेबाजों पर कार्रवाई की फाइल को डेढ़ माह से दबाये हुए हैं “बेदाग सरकार” वाले सीएम के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल

चुनाव प्रक्रिया और मतदान के अधिकार से हर युवा को परिचित कराना ओलंपियाड का उद्देश्य

मुख्य अतिथि नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) एसएन सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. कुलपति ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है. रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के प्राध्यापक डॉ बीके सिन्हा के सुझाव पर निर्वाचन आयोग ने देश भर के संस्थानों को इलेक्शन ओलंपियाड कराने का निर्देश दिया था. भारत दुनिया के मजबूत लोकतंत्रों में से एक है और इसकी मजबूती में चुनाव की अहम भूमिका है. चुनाव प्रक्रिया और मतदान के अधिकार से हर युवा परिचित रहे, इसलिये हम ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखेंगे. सभी महाविद्यालय इस तरह की अतिरिक्त गतिविधियों का संचालन करें और हूनर को तराशने का काम करें. हर युवा सकारात्मक सोच रखें और समाज निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं.

इसे भी पढ़ेंः यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर बोला हमला, लेख लिखकर कहा – बीजेपी की नीति से जनता व सहयोगी दलों में नाराजगी

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव कुमार वीरेन्द्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ आईजे खलखो ने किया. आगत अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ एसपी सिन्हा ने किया. निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो संजीव कुमार सिंह, प्रो भीम राम, डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डॉ एसके मिश्रा, डॉ आरके झा, प्रो कुर्रतुल्लाह, डॉ रविशंकर, डॉ जसबीर बग्गा और डॉ सुनीता कुमारी ने अच्छी भूमिका का निर्वाह किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः फेसबुक डाटा चोरी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार का आरोप झारखंड के 27 सीट पर जीत के लिए बीजेपी ने दिया था ठेका

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button