News Wing
Ramgarh, 16 September : आजसू महिला मोर्चा की बैठक आज पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गई. जिलाध्यक्ष ने राज्य में शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की. कहा की शीघ्र ही पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी. आगामी 19 सितंबर को पार्टी महिला मोर्चा की रांची में बैठक होगी, जहां इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी.
मौके पर आशा महतो, सुशीला देवी, मंजू देवी, वीणा देवी, कलावती देवी आदि मौजूद थे. अध्यक्षता मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रमणी देवी व संचालन जिला सचिव शोभा देवी ने की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजय साहु, विशिष्ट अतिथि सचिव मनोज महतो व जिप सदस्य नरेश महतो थे.




