Uncategorized

नवजात का शव मिला

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुरी में हरमू नदी पूल के नीचे से शनिवार 29 अगस्त को एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि किसी अनब्याही मां ने इस बच्चे को नदी में फेंक दिया होगा या घरेलू झगड़े में किसी ने बच्चे की हत्या कर दी। फिलहाल तहकीकात के बाद मामले का खुलासा करने की बात पुलिस ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button