Uncategorized

नजर अंदाज किए जाने से नाराज कांग्रेस के 46 कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

Ranchi : कांग्रेस के कार्यप्रणाली और नजरअंदाज किए जाने से नाराज गुमला जिले के 46 अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को पत्र लिखकर एक साथ इस्तीफा दे दिया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमेशा से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नजरअंदाज किया जाता रहा है. जहां अल्पसंख्यकों को पद का लाभ मिल सकता था वहां भी नहीं दिया गया, साथ ही कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय कांग्रेस को वोट देता आया है पर इसका आजतक कोई लाभ नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें- 366 करोड़ से बनने वाला हाईकोर्ट भवन का टेंडर आरके कंस्ट्रक्शन को देने के लिए भवन निर्माण विभाग ने मुंबई की कंपनी के बारे में बोकारो के बैंक से मांगी जानकारी

मोर्सरत परवीन को नगर निगम टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

मोर्सरत परवीन ने नगर निगम चुनाव के लिए टिकट के लिए आवेदन किया था. टिकट नहीं दिया गया. जिसके बाद से कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें टिकट देना तो दूर अपमानित भी किया गया, जिससे हम मर्माहत हैं और अपमानित महसूस कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें – बढ़ सकती है बिजली संकटः देश के 46 बिजली घरों में एक सप्ताह से भी कम का कोयला भंडार

इसे भी पढ़ें – संरक्षण के चलते बच्चों को कुचलने वाले वाहन मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई – तेजस्वी

इन्होंने दिया इस्तीफा

मायरा जाफर, मो आसिफ, मो. मोनू खान, अमीरन नाज, सैफ अली, अजाज खान, जिसान, सन्नी साहु, मो. रेहान आलम, मो. सोनू , मो. आदिल, मो. हसन, मो. सरफराज, मो. गुलाब, नदीम खान, नौशाद कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, सद्दाम हुसैन, मो. अफसर, मो. सोनू खान, मो. तौहिद, मो. अफाक, मो. सरफराज, सहबाज कुरैशी, सरबाज रिजवी, मो. अरसाद, मो सबदार आलम, मो कलाम, सदफ इक्बाल, अजीमा परवीन, शमीमा खातून, निखत, अजमेरी निशां, फरजाना खानम, इसरत परवीन एवं समा परवीन ने इस्तीफा दिया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button