News Wing
Khalari, 4 September: खलारी और चान्हो जैसी जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले पांच अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी अपराधी पीएलएफआई के सदस्य बताये जा रहे हैं. इस गिरोह का मुख्य सरगना सुल्लतान जी है जो गिरोह का सक्रिय सदस्य भी है.
एसएसपी की सूचना के आधार पर गिरफ्तार हुए अपराधी
बता दें कि रांची एसएसपी की सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार इन नक्सलियों को लेवी वसूली में सफलता नहीं मिल रही थी, जिसके कारण ये चोरी-चकारी व लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे.
खलारी, चान्हों के ग्रामीण इलाके थे निशाने पर
खास तौर पर इन अपराधियों का निशाना खलारी, चान्हों के ग्रामीण इलाके थे. इन अपराधियों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं. अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने के बाद पुलिस ने अन्य कई जगहों पर भी छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी में दो हथियार समेत गोली व अन्य सामान बरामद हुए हैं.




