Uncategorized

नई दिल्ली-विशाखापट्टनम AP AC एक्सप्रेस की दो बोगियों में लगी आग, बचाए गए यात्री

Gwalior: हजरत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली एपी एसी एक्सप्रेस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में ग्वालियर के बिरला नगर पुल के पास आग लग गई. ट्रेन के दो कोच B-6 और B-7 इस आग की चपेट में आ गए, जिसके बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. हालांकि आग लगने की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ि‍यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जारी है.

इसे भी पढ़ेंःदेश में ‘निपाह’ वायरस ने दी दस्तकः केरल में 10 लोगों की मौत, जानें क्या है लक्षण व बचाव

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. ट्रेन निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जा रही थी. रेलवे के मुताबिक ट्रेन विरला नगर स्टेशन पार कर रही थी तभी आग लगी और अब ट्रेन विरला नगर रेलवे पुल के नीचे रुकी है. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि इस हादसे से यात्रियों में भय का माहौल देखा गया. वही बी-6 और बी-7 बोगी में जिन यात्रियों के सामान थे वो जलकर खाक हो गया है. इधर जिन डिब्बों में आग लगी थी उन्हें काटकर अलग कर दिया गया है. खबर है कि जिस बोगी में आग लगी उसमें 37 डिप्टी कलेक्टर सवार थे, जो ट्रेनिंग कर वापस लौट रहे थे. ये आग करीब 11 बजे ट्रेन में लगी. हादसे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें इससे प्रभावित हो गई हैं.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

दो बोगियों में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. इधर आग से प्रभावित ट्रेन जिस ट्रैक पर खड़ी है वो रूट बाधित हो गया है. इस ट्रैक से होकर ही दिल्ली-मुंबई ट्रेनों की आवाजाही होती है. फिलहाल रूट ठप पड़ा है. फिलहाल रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. 

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button