न्यूजविंग, रांची : जाने माने फिल्म अभिनेता अनुपन खेर इन दिनों रांची में हैं। दरअसर वो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म में धोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को रांची पहुंचे। आज उन्होंने हरमू स्थित महेंद्र सिंह धोनी के घर जाकर उनके पिता से मुलाकात की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि फिल्म की शूटिंग के लिए अनुपम खेर ने अपनी मूंछें साफ कर ली हैं। करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनय में वास्तविकता लाने के लिए श्री खेर धोनी के पिता के व्यवहार को समझना चाहते थे। इस दौरान दोनों के बीच कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि थ इस फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर और धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के अलावा झारखंड के कई अन्य हिस्सों में की जानी है। फिल्म अभिनेता शुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में धोनी की भूमिका में होंगे। धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभा रही हैं कियारा आडवाणी। अगले साल यानी 2016 में फिल्म रीलिज होगी।
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020




