Uncategorized

धीमी पड़ी ऑपरेशन मुस्कान की मुस्कुराहट

Chandi Dutta Jha

Ranchi : लापता बच्चों का पता लगाने के लिए चल रहे ऑपरेशन मुस्कान की मुस्कुराहट फीकी पड़ रही है. झारखंड में पिछले एक साल के भीतर लगभग 864 बच्चे लापता हुए. जिसमें लगभग 101 बच्चों को खोजने में पुलिस को सफलता मिली है. अन्य बच्चों का अबतक कोई पता नही चला है. राज्य में नाबालिकों के साथ-साथ बालिकों के भी लापता होने का सिलसिला जारी है. एक साल के भीतर लगभग 1417 बालिगों की गुमशुदगी की शिकायत की गयी. जिसमें पुलिस ने 135 लोगों को ही बरामद किया. झारखंड के कई जिलों में मानव तस्करी का धंधा लंबे समय से चल रहा है. लापता बच्चें और बालिक तस्करी के शिकार होते है. मानव तस्करी के शिकार बच्चों से महानगरों में मजदूरी कराया जाता है. लापता बच्चों के परिजन अपने स्तर से खोजकर अंत में मायूस हो जाते है. कई मामले में गायब बच्चों का पता लग भी जाता है तो विभागीय उदासीनता के कारण वापस लाना कठिन हो जाता है. गुमशुदगी मामलों में कुछ हद तक आम लोगों और पुलिस में जागरुकता बढ़ी है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो : सदर अस्पताल में लापरवाही की सारी हदें पार, बंध्याकरण ऑपरेशन में काटी महिला की आंत, जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता (देखें वीडियो)

ढाई साल पहले शुरु हुआ था ऑपरेशन मुस्कान

लापता बच्चों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत की गयी थी. ढाई साल पहले झारखण्ड के डीजीपी डीके पांडेय ने उम्मी्द के साथ ऑपरेशन मुस्कान के एक ऑफिशियल फेसबुक पेज की भी शुरुआत की थी. अभियान के शुरूवात में उम्मीद की जा रही थी कि यह ऑपरेशन लापता बच्चों की तलाश में कारगर साबित होगा. बच्चों के अधिकार की रक्षा सहित पढ़ाई-लिखाई के लिए भी यह ऑपरेशन कारगर माना जा रहा था. सोशल साइट पर जुड़े लोग बच्चों को लेकर अधिकारी से सीधे अपनी बात फेसबुक के माध्यम से रख सकते थे इसकी व्यवस्था भी की गयी थी. वर्तमान में ऑपरेशन मुस्कान का फेसबुक पेज भी ठंडा पड़ गया है. इस पेज को शुरू तो किया गया लेकिन अब इसको अपडेट करने वाला भी कोई नही है.

इसे भी पढ़ें- चास के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार करते हैं जिला परिषद में ठेकेदारी, सेटिंग ऐसी कि किसी पार्षद ने निगम बैठकों में नहीं उठाया लाभ के पद का यह मामला 

केस स्टडी एक

दो वर्ष से पीयूष का पता नहीं

सात अगस्त 2016 को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया से गायब पीयूष शर्मा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पिता ब्रजभूषण शर्मा बेटे की तलाश में अपने स्तर से कई राज्यों का चक्कर लगा चुके हैं.

केस स्टडी दो

सैनिक पुत्र नहीं मिला

खेलगांव निवासी सैनिक पुत्र अभिषेक कुमार 19 जून 2016 से लापता हैं. आजतक अभिषेक का पता नही चल सका है. अभिषेक शाम में ट्यूशन के लिए घर से निकला था.

केस स्टडी तीन

बेटे की तलाश में भटक रहे पिता

चुटिया केतारी बगान निवासी रामप्रवेश शर्मा का पुत्र गौरव कुमार (12वर्ष) पिछले दो फरवरी से गायब है. मामले को लेकर चुटिया थाने में अपहरण का मामला दर्ज है. अबतक बच्चे का सुराग नहीं मिला है.  

इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस वाली सरकार ने नहीं करायी 3000 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाला की विस्तृत जांच

केस स्टडी चार

इलाज के लिए निकला, नहीं लौटा

रातू थाना क्षेत्र के कमड़े नावा सोसो निवासी रामचंद्र प्रमाणिक का 14  वर्षीय पुत्र अमित प्रमाणिक बीते 6 फरवरी से गायब है. वह वैद्य से ईलाज कराने के नाम पर घर से निकला था. जो आज तक नहीं मिला.

केस स्टडी पांच

काम करने गया, नहीं लौटा

पिठोरिया के कोनकी निवासी जसपाल मुंडा और जयपाल मुंडा गत 19 जून 2015 को गोवा की एक फैक्ट्री में काम करने गये थे. लेकिन दोनों वापस नहीं आये, मामले को लेकर पिठोरिया थाना में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन अबतक दोनो का पता नहीं चल सका है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button