Uncategorized

धनवार से मेरा खास लगाव है: लक्ष्मण सिंह

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कार्यप्रणाली को देखते हुए राज्य की जनता झारखण्ड में भी भाजपा की सरकार के पक्ष में है। राज्य की पिछली सरकारों के कार्यकाल में हर तरफ गुंडाराज कायम हो चुका है। जो आतंक का रास्ता अख्तियार कर कमजोरों को दबाना चाहते हैं। राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा। झारखण्ड के साथ बने देश के दो राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड आज काफी आगे निकल चुके हैं। परन्तु झारखण्ड आज अपने गठन के समय से भी पीछे चला गया है। उक्त बातें धनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने कही। वे शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि धनवार से उनका खास लगाव रहा है। कहा कि धनवार विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली सहित कई अन्य समस्याओं से जनता को जूझना पड़ रहा है। इन समस्याओं से जनता को निजात दिलाने का काम किया जाएगा। कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी दल का कहीं कोई मुकाबला भाजपा के साथ नहीं है। इस दौरान उनके साथ सुरेन्द्र राय, सुखदेव साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button