Uncategorized

दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे IMA के डॉक्टर्स, NMC बिल से हैं नाखुश

New Delhi : नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) बिल पर संसदीय समिति की सिफारिशों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने ठुकरा दिया है. साथ ही डॉक्टरों ने इसे लेकर दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है. डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए यह कहा है कि अगर एनएमसी बिल में बदलाव नहीं किये गये तो लगभग 10 लाख डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर चले जायेंगे.

इसे भी पढ़ें- रानीगंज में सांप्रदायिक दंगा : बारूद से थर्राया शहर, दो की मौत, कई घायल, बम से डीसीपी का हाथ उड़ा

डॉक्टरों के महापंचायत में लिया गया फैसला

गौरतलब है कि 25 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में डॉक्टरों के महापंचायत का आयोजन किया गया था. इस महापंचायत में 16 राज्यों से करीब 25 हजार डॉक्टर शामिल हुए थे. हड़ताल का फैसला महापंचायत में लिया गया. साथ ही संसदीय समिति ने यह सिफारिश की कि डॉक्टरों के लिए देश के अंदर काम करने की कम से कम अनिवार्य अवधि तय की जाये. ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि अक्सर यह देखा जाता है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ेने वाले छात्र अच्छा अवसर मिलते ही देश छोड़कर चले जाते हैं.

इसे भी पढ़ें- न्यूज चैनलों, अखबारों और वेबसाइट्स पर कोबरा पोस्ट का स्टिंग ऑपरेशन : वीडियो में सनसनीखेज खुलासा

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button