Uncategorized

देश में नए 19.1 अरब नोट जारी किए गए : RBI

मुंबई: नोटबंदी के बाद नकदी की कमी से जूझ रहे लोगों की मुश्किलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि विभिन्न मूल्यों के नए 19.1 अरब नोट जारी किए गए हैं। आरबीआई के उप गवर्नर आर. गांधी ने द्वि-मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विभिन्न मूल्यों के 19.1 अरब नोटों को पहले ही जारी किया जा चुका है।”

गांधी ने यह भी कहा कि अब तक लोगों ने लगभग 12 लाख करोड़ रुपये (11.85 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के पुराने नोट बैंकों में जमा कराए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते आठ नवंबर को सरकार ने देश में 500 रुपये तथा 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button