Uncategorized

‘देश को गाली देने वाला हीरो कैसे?’

नई दिल्ली : जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे कन्हैया कुमार पर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने निशाना साधा है। जेल से छूटने के बाद कन्हैया कुमार ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रोहित वेमुला को अपना आदर्श बताया, जिस पर केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने सवाल उठाए हैं। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि कन्हैया ऐसे स्टूडेंट को अपना आइकन बताया है जिसने हैदराबाद यूनिवर्सिटी में याकूब मेमन के लिए गोष्ठी का आयोजन किया था।

वीके सिंह ने बीजेपी युवा मोर्चा के वृंदावन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू में पढ़ने वाले देश के एक युवा ने कहा है रोहित वेमुला आदर्श है, लेकिन रोहित वेमुला ने भी याकूब मेमन के लिए गोष्ठी का आयोजन किया था। क्या हम उन लोगों के साथ चलना चाहते हैं जो देश को गाली देना चाहते हैं और देश को तोड़ना चाहते हैं। जिन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए, देश को गाली दी, उन्हें हीरो बताया जा रहा है।

कन्हैया ने रोहित को बताया था अपना आदर्श
वीके सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोगों से कहा कि आप वो लोग हैं जो देश को और मां को गाली नहीं देंगे। गौरतलब है कि जेल से रिहाई के बाद जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा था कि उसका आदर्श रोहित वेमुला है न कि अफजल गुरू।

रोहित पर बोलते हुए भावुक हुए थे पीएम
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में रोहित वेमुला के सुसाइड पर बोलते हुए भावुक हो गए थे। पीम मोदी ने वेमुला को मां भारती का लाल बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मां पर क्या गुजरती होगी जिसने अपना बेटा खो दिया।
(साभार : पत्रिका।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button