
New Delhi : हालिया दिनों देश के कई राज्यों मे हुई कैश की किल्लत से लोग पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर कई राज्यों के लोग एटीएम के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, क्योंकि एटीएम में रुपये नहीं मिल रहे. इस मामले को लेकर बैंक अधिकारियों का कहना है कि गुवाहाटी में रिजर्व बैंक द्वारा कैश की आपूर्ति में देरी से ज्यादातर एटीएम में कैश की दिक्कत हो गई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर दीपक चौधरी के मुताबिक ऐपरेटस को सुचारू रूप से चलाने के लिए एटीएम में फ्रेश नोट्स डालने चाहिए. फिलहाल, बैंक के पास पुराने नोट्स हैं और इसके लिए गुवाहाटी में RBI से कहा गया है कि वह अलग-अलग मूल्य के फ्रेश नोट तत्काल भेजें.
इसे भी पढ़ें- तीन तलाक, एससी-एसटी ऐक्ट पर मोदी सरकार गंभीर, लायेगी ऑर्डिनेंस !
ज्यादातर इन राज्यों में है परेशानी
कैश की समस्या से जो राज्य फिलहाल सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं उनमें अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में इस महीने के पहले हफ्ते में ही एटीएम खाली होने से कैश संकट पैदा हो गया है. इससे लोगों मुसीबतों से घिर गए हैं और इस परेशानी को लेकर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं.
कैश की किल्लत की वजह क्या है ?
इस मसले पर दीमापुर SBI के असिस्टेंट जनलर मैनेजर देबज्योति दत्त का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से नोटों की आपूर्ति कम किए जाने से ऐसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा, ‘RBI नगालैंड के लिए जल्द ही कैश भेजेगा और एटीएम में बहुत जल्द कैश डाले जाएंगे. इसे भी पढ़ें-
राहुल का पीएम मोदी से सवाल : कर्नाटक के मोस्ट वांटेड उम्मीदवारों के एपिसोड पर कब बोलेंगे
रिजर्व बैंक के इस सिस्टम से बढ़ी परेशानी
इंफाल में एक बैंक के अधिकारी ने कहा कि यहां कैश संकट पैदा हुआ क्योंकि एटीएम से ज्यादा पैसे निकाल लिए गए. वहीं यूबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि कॉमर्शियल बैंकों को कैश की आपूर्ति के लिए आरबीआई द्वारा वितरण प्रणाली की शुरुआत करने के कारण यह समस्या पैदा हुई है. यानि राज्य में कुल बैंक खाताधारकों और क्षेत्र में बैंक की कुल शाखाओं के अनुपात के हिसाब से कैश भेजा जा रहा है.‘ हालांकि बैंक अधिकारियों ने ये भी कहा कि ज्यादातर मामलों में अफवाह के कारण लोग एटीएम से ज्यादा पैसे निकाल ले रहे हैं, जिससे ये समस्या बढ़ गई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




