
Ranchi : झारखंड देश का पहला राज्य बनेगा जहां अप्रैल माह से बच्चों को रोटा वायरस का टीका लगाया जाएगा. उपरोक्त जानकारी रांची सिविल सर्जन डॉ एसएस हरीजन ने दी. उन्होंने कहा कि रोटा वायरस अन्य वायरस की तरह है जैसे पोलियो और डेंगू वायरस है. रोटा वायरस कीटाणु, जीवाणु के जैसा एक वायरस है जिसके कारण शरीर में रोग पैदा होता है. रोटा वायरस के कारण बच्चों में डायरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. बहुत से केस में रोटा वायरस के कारण ही डायरीया होता है. वायरस के लिए एंटीबायोटिक नहीं है और उपलब्ध होता भी है तो बहुत महंगा है. वायरल डिजीज में डायरिया ज्यादा होता है. रोटा वायरस के कारण बच्चों को डायरिया होता है. रोटा वायरस से होने वाला डायरिया गंभीर होता है. जिन बच्चों को रोटा वायरस के कारण डायरिया होता है उसमें लगभग 50% बच्चों की मौत हो जाती है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के चारा घोटाले में गव्य निदेशक को कृषि विभाग के सचिव का शो-कॉज, पूछा क्यों नहीं आप पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा : BDO की अच्छी पहल, विक्षिप्त महिला को रिनपास भेजकर अपने खर्च पर कराया इलाज
रोटा वायरस वैक्सीनेशन तैयार किया गया
रोटा वायरस वैक्सीनेशन तैयार किया गया है. आने वाले समय में रोटा वायरस का टीका बच्चों को लगाया जाएगा. सिविल सर्जन ने कहा कि हमारे जिला और राज्य के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि पूरे देश में झारखंड पहला राज्य होगा जहां रोटा वायरस का वैक्सीन लॉन्च किया जा रहा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




