NEWS WING
Ranchi, 05 September : झारखण्ड रायफल एसोसिएशन तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है. इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 सितम्बर तक देवघर में किया जाएगा. गढ़वा, खूंटी, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, गोड्डा, लातेहार, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका से नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. निबंधन के अनुसार कुल 200 निशानेबाज इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
पांच एज ग्रुप में बंटी होगी प्रतियोगिता
निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर 0.177 एयर रायफल ओपन साइट, 10 मीटर 0.177 एयर रायफल पीप साइट और 10 मीटर 0.177 एयर पिस्टल से प्रतिभागी निशाना लगायेंगे. प्रतियोगिता पांच एज ग्रुप में बंटी होगी जिसमें 10 वर्ष से कम उम्र, 14 वर्ष से कम उम्र, 18, वर्ष से कम उम्र, 20 वर्ष से कम उम्र और 20 वर्ष से ज्यादा उम्र के ग्रुप में लड़के-लड़कियां भाग लेंगे.
एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रत्युष कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन झारखण्ड रायफल एसोसिएशन हर वर्ष करता है. अब तक ग्यारह प्रतियोगिता पूरी करायी जा चुकी है और बारहवीं की तैयारी कर ली गयी है. इस वर्ष प्रतियोगिता कराने की जिम्मेवादी देवघर रायफल एसोसिएशन को सौंपी गयी है.
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रत्युष कुमार (9534185552) और जे मृणाल आनंद (9939975297) से संपर्क किया जा सकता है.




