Uncategorized

दुमका : मुख्यमंत्री को आवेदन देने के बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा

Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड के हगंद्रकपुर पंचायत अंतर्गत झुड़को गांव में सड़क नहीं है. सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों में काफी नाराजगी और गुस्सा है. यह गांव दुमका से लगभग 15 किलोमीटर और मुख्य मार्ग से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह गांव आदिवासी, पहाड़िया, पिछड़ी जाति बहुल्य गांव है. इस गांव में लगभग 2000 की आबादी है, जिसमें 95% कृषि पर ही निर्भर है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण किसानों को अपने कृषि उत्पाद को बाजार में ले जाकर बेचने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. बारिश के दिनों में आवागमन करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. उस समय गांव में गर्भवती महिलओं के लिये ममता वाहन का गांव तक पहुंचना कठिन हो जाता है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : सुरक्षाकर्मियों में किस तनाव के कारण बढ़ रही है हत्या, आत्महत्या की प्रवृत्ति ?

जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं और वादा करके चले जाते हैं

ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी गांव को सड़क मार्ग से अब तक नहीं जोड़ा गया. ग्रामीणों ने आगे कहा माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास के दुमका भ्रमण के समय बालीजोर गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई भी पहल नहीं होने के कारण ग्रामीण नाराज हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब चुनाव आता है तो सभी उम्मीदवार वोट मांगने के लिय गांव आते हैं और आश्वासन देते हैं कि गांव को सड़क मार्ग से जोड़ दिया जायेगा. लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक आश्वासन को पूरा नहीं किया.

इसे भी पढ़ें :  मासनजोर डूब क्षेत्र के ग्रामीणों ने किया विरोध: मॉडल कॉलेज निर्माण के लिए चिह्नित जमीन की दखल दिहानी के लिए नहीं आये अधिकारी

सड़क के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में लगाई गुहार

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र के माध्यम से गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए गुहार लगाई है.जिसका Registration No. : OL/Dum/18-134 है. ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अगर अबकी बार गांव को सड़क मार्ग से नहीं जोड़ा जाता है तो वोट का बहिष्कार किया जायेगा. ग्रामीणों ने नारा लगाया है, सड़क नहीं तो वोट नहीं. इस अवसर पर मेलचो मुर्मू, रासमुनी किस्कू, सुनीता सोरेन, सोनोती हांसदा, मारथा सोरेन, लुखी मुर्मू, सुहागनी टुडू, फुलमुनी टुडू, पकु मुर्मू, फुलमुनी सोरेन, बाले मुर्मू, अलादी हांसदा, बसंत बिहार मल्लिक, अशोक पंजियार, गोपाल पंजियार, बाबूलाल पुजहर, चक्रधर मांझी, सर्मिला गृह, अमूल्य पंजियार, चम्पा पुजहर, पानो हेम्ब्रोम, प्रमिला हांसदा, बसंती हेम्ब्रोम, बुदीन मरांडी, मकु टुडू, बड़की मरांडी, उर्मिला मुर्मू, सुभाषनी हेम्ब्रोम, पूर्णिमा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button