NEWS WING
DUMKA, 14 September: सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के अवसर पर 22 सितम्बर 2017 को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दुमका पहुंचने वाले हैं. जिसकी तैयारी दुमका में जोर-शोर से चल रही है. बताते चलें कि राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने के अवसर पर पूरे झारखंड में कार्यक्रम आयोजन हो रहे हैं. दुमका में 22 सितंबर को गृहमंत्री राजनाथ पहुंचने वाले हैं. उनके दौरे से पहले राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा दुमका पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया.
किसी बात की कमी ना रह जाए
सीएस राजबाला वर्मा ने दुमका पहुंचते ही हवाई अड्डे का खुद निरीक्षण किया. उसके बाद दुमका के डीआईजी अखीलेश झा, उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि कार्यक्रम में किसी बात की कमी ना रह जाए. कार्यक्रम में सभी प्रकार कि सुविधाएं होनी चाहिए. बैठने से लेरकर पानी की, हर चीज की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए.




