News Wing Ayodhya, 12 October: भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीवाली में 1 लाख 70 हजार दीये जगमगायेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के आगमन पर जगमगाने वाले 1 लाख 70 हजार दीये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकते हैं. योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ 18 अक्टूवर यानी छोटी दीवाली और हनुमान जयंती के मौके पर राम नगरी अयोध्या में मौजूद रह कर दीवाली मनाएंगे.
इस अवसर पर अयोध्या को सजाने-संवारने के साथ-साथ राम कि पैड़ी व सरयू नदी के घाटों पर एक साथ 1 लाख 70 हजार दीपों को जलाया जायेगा. जिसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने कि पूरी सम्भावना है.
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के अगवानी के लिए श्री राम के चरित्र कि प्रस्तुति के साथ व हाथी एवं घोड़ों के साथ विभिन्न प्रकार के बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा भी निकली जायेगी, जिसकी प्रस्तुति मनोरम होगी. मुख्यमंत्री योगी इस पावन मौके पर भगवान राम कि नगरी अयोध्या के चहुंमुखी विकास के लिए 134 करोड़ रूपए कि परियोजनाओं का शिलान्याश भी करेंगे.




