
Ranchi: पूरे झारखंड में बिजली की कुव्यवस्था से हाहाकार मचा हुआ है. समाज का कोई ऐसा तबका नहीं है, जो बिजली की किल्लत से जूझ नहीं रहा हो. राजधानी रांची में भी बिजली रानी की आंख मिचौली ने सबको परेशान कर रखा है. रांची में हालत ये है कि सेना के जवान भी इस परेशानी से अछूते नहीं हैं. रांची के दीपाटोली आर्मी कैंट में 4 दिनों के ब्लैकआउट है. दिन के 11 बजे के बाद यहां बिजली आयी है. बिजली संकट के कारण वाटर सप्लाई भी चरमरा गई है.
इसे भी पढ़ेंःजनता ने रघुवर सरकार को नकारा, उपचुनाव में गोमिया-सिल्ली में हेमंत वाला विपक्ष काबिज, आजसू दोनों जगह चारों खाने चित
बिजली संकट से परेशान एक आर्मी ऑफिसर विकास मनहास ने ट्विटर पर बिजली व्यवस्था को लेकर ट्वीट किया और देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग किया जिसमें समस्या को दूर कराने के लिए आग्रह किया गया है. उन्होंने कहा है कि तीन दिनों से बिजली नहीं है. इससे ब्रिगेडियर और दूसरे अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पडा है. वह जेनरेटर और पावर बैकअप से मौज कर रहे हैं. लेकिन आम सेना के जवान बिजली के साथ जल संकट की समस्या से भी जूझ रहे हैं.
कई जिलों में गहराता बिजली संकट
झारखंड में बिजली वितरण का काम झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के जिम्मे है. सूबे के राजधानी रांची समेत धनबाद, बोकारो, रामगढ, पलामू, गुमला समेत कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट गहराया हुआ है. रामगढ में 90 घंटे तक बिजली बाधित रही, वहीं दूसरे जिलों में मुश्किल से चार-पांच घंटे ही बिजली रहती है. सूबे की इंडस्ट्री ठप्प पड़ गई है. जेनरेटर से उत्पादन महंगा पड रहा है. सरकार की व्यवस्था से नाराज व्यवसायी भी केंद्र से गुहार लगाने की सोच रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः सिल्ली-गोमिया में एनडीए की हारः रघुवर के लिए बड़ा सबक और सत्ता से चिपके रहने की मोह ने सुदेश को कहीं का नहीं छोड़ा
जेनरेटर के भरोसे रांची एयरपोर्ट
घंटों बिजली गुल रहने से रांची एयरपोर्ट के जेनरेटर में डीजल की खपत बढ गई है. कुछ दिनों से बिजली संकट के कारण यहां पावर जेनरेटर पर निर्भरता बढ़ गई है और एक दिन में तीन हजार लीटर डीजल तक खपत हो रही है.
वाटर सप्लाई भी प्रभावित
बिजली संकट गहराने से रांची समेत सभी शहरों में वाटर सप्लाई की व्यवस्था बूरी तरह प्रभावित हुई है. रूक्का डैम में लगातार 55 घंटे तक पावर कट रहा. इससे पूरे रांची का वाटर सप्लाई सिस्टम चरमराता दिखा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




