Uncategorized

साहिबगंज:एसपी ने कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर

News Wing

Sahibganj, 15 November:एसपी पी मुरुगन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से कुछ पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है, उन्हें अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है. एसपी कार्यालय से निकले आदेशपत्र के अनुसार पुलिस केन्द्र में कार्यरत चंदन कुमार को जीरवाबाडी ओपी प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस अवर निरक्षक परशुराम पासवान को तीनपहाड़ पिकेट प्रभारी बनाया गया है, जबकि श्लोक सिंह को तीनपहाड़ पिकेट से हटाकर पुलिस केन्द्र बुलाया गया है. एसआई हरी उरांव को पुलिस लाइन से राधानगर थाना, प्रयाग दास को राजमहल थाना भेजा गया है. इसके अलावा एएसआई नवीन कुमार को तीनपहाड़ पिकेट में रत्नेशवर सिंह को तालझाड़ी थाना, कृष्ण मुरारी को मिर्जाचौकी थाना भेजा गया है. वहीं एएसआई नंदकिशोर को राजमहल थाना से बरहरवा थाना स्थांतरित किया गया है. एएसआई दिलीप कुमार को पुलिस केन्द्र में ही डीसीबी शाखा से विधि शाखा में स्थांतरित किया गया है. सभी पदाधिकारीयों को चौबीस घंटे के अंदर नए जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button