
New Delhi: परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन आयी एक महिला के पास से पुलिस ने 0.32 बोर की बंदूक की 20 गोलियांबरामद की हैं. दरअस्ल गणतंत्र दिवस के दौरान होने वाले सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के दौरान महिला के बैग से पुलिस को ये गोलियां मिलीं.
इसे भी पढ़ें: भाजपा की चुनावी बैठक में क्या कर रहे थे अजीत डोभाल, चुनाव आयोग से जांच की मांग
बैग स्कैन के दौरान पता चला
औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने महिला को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर कल शाम पकड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि आदर्श नगर स्टेशन पर कल शाम सीआईएसएफ कर्मियों ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली महिला के पास से गोलियां बरामद की. इसका पता तब चला जब महिला का बैग स्कैन किया गया.
इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ मतलब ‘कांग्रेस संस्कृति’ से मुक्तिः पीएम मोदी
महिला के पिता ने दिखायी लाइसेंसी बंदूक
सीआईएसएफ ने आगे की जांच के लिए महिला और अन्य को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है. आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो और अन्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गयी है. वहीं मामले में महिला के पिता का कहना है कि ये गोलियां उनके पास के लाइसेंसी हथियर के हैं. महिला अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेट्रो आई थी. अधिकारियों ने बताया कि महिला के पिता ने हथियार का अपना लाइसेंस दिखाया और कहा कि 0.32 बोर की बंदूक की ये 20 गोलियां उनकी हैं.
गणतंत्र दिवस के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है और पिछली कई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दौरान देश में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किये जाते हैं. अक्सर अपराधी और आतंकी इन्हीं दिनों को देश के विभिन्न हिस्सों पर हमला करने के लिए चुनते हैं. यही वजह है कि देश भर में इन खास दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पुलिस चुस्त-दुरूत रहती है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




