NEWSWING
New Delhi, 12 October : दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 23 इलाके में दो अज्ञात लोगों ने भाजपा के एक विधायक का आईफोन छीन लिया. पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी. यह घटना मंगलवार को हुयी जब बिहार में दरभंगा के जाले क्षेत्र से विधायक जिबेश कुमार शाम में टहलते हुए फोन पर बातचीत कर रहे थे. 44 वर्षीय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनका आईफोन छीन लिया. कुमार ने कहा कि उन्होंने उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों भाग गए.




