Uncategorized

राजस्थान: रेप के आरोपी फलाहारी बाबा को अलवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Wing

Rajasthan, 23September: अलवर स्थित मधुसूदन आश्रम के फलाहारी बाबा उर्फ रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेन्द्र प्रपन्नाचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लेने के बाद उन्‍हें निजी अस्‍पताल से सरकारी अस्‍पताल में ट्रांसफर कर दिया.

बाबा के कमरे से मिले  सीडी और महिलाओं के आभूषण 

इससे पहले शुक्रवार को पुलिस फलाहारी बाबा के अलवर आश्रम पर गई थी. वहां पुलिस ने बाबा के कमरे की तलाशी ली थी. तलाशी में फलाहारी बाबा के कमरे से सीडी और महिलाओं के आभूषण मिले थे. वहीं बाबा का उपचार करने वाले डॉक्‍टर ने बताया था कि फलाहारी बाबा पूरी तरह से स्‍वस्‍थ है, उनसे आप पूछताछ कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ की युवती ने बाबा के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला 

आपको बता दें कि फलाहारी बाबा पर दुष्‍कर्म का आरोप बाबा की ही एक महिला अनुयायी ने लगाया था. पीड़िता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है. युवती ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज होने के बाद केस डायरी अलवर पुलिस के पास पहुंची तो फलाहारी महाराज बीमार हो गए और एक निजी अस्‍पताल में भर्ती हो गए.

पीड़ित युवती जयपुर से कर रही है एलएलबी पढ़ाई 

युवती की तरफ से शिकायत दर्ज करने के बाद पहले तो छत्तीसगढ़ पुलिस अलवर के काला कुआं स्थित बाबा के आश्रम में पहुंची. यहां बाबा के नहीं मिलने पर पुलिस अस्‍पताल में पहुंच गई. आपको बता दें कि जिन फलाहारी महाराज पर रेप का आरोप लगा है उनका अलवर में दिव्य धाम आश्रम है. कई एकड़ में फैले इस आश्रम में एक वेद विद्यालय और मंदिर भी है. महाराज के भक्‍तों की संख्‍या भी लाखों में है. उनका छत्तीसगढ़ में भी आना-जाना लगा रहता है. पीड़ित युवती जयपुर से एलएलबी कर की पढ़ाई कर रही थी. महाराज की सिफारिश पर ही उसे एक जगह इंटर्नशिप मिली. इंटर्नशिप के बदले उसे स्कालरशिप भी मिली.

अकेले में बुलाया मिलने को

इंटर्नशिप का एक महीने होने पर उसे स्कालरशिप मिली, जिसे वह बाबा को अर्पित करने के लिए 7 अगस्‍त को अलवर आश्रम पहुंची. इस दौरान युवती के साथ उसके माता-पिता भी थे. इस दौरान बाबा ने उसे अकेले में बुलाया और रेप करने लगा. इस दौरान बाबा का एक चेला भी वहां आ गया. बाबा ने युवती को इस बारे में किसी के सामने भी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button