Uncategorized

दिल्ली : पटाखा गोदाम के पास विस्फोट, एक की मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पटाखे के एक गोदाम के बाहर हुए विस्फोट से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। विस्फोट पुरानी दिल्ली के नया बाजार की एक गली में हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई। यह पटाखों की दुकान से ज्यादा दूरी पर नहीं हुआ।

सीसीटीवी में घटनास्थल की लेन पर भागते लोग दिख रहे हैं, जिसमें ज्यादातर पुरुष हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त वीरेंद्र सिंह चहल ने कहा, “घायलों और मृतक की पहचान नहीं हुई है। विस्फोटक के नमूने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।”

इस विस्फोट में आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button