Uncategorized

दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र, मौसम खराब होने की आशंका

News Wing

Chennai, 04 December: दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के चलते आने वाले 24 घंटे के भीतर मौसम खराब होने की आशंका है. कम दबाव के इस क्षेत्र के छह दिसंबर तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने आज यह जानकारी दी.

अगले 24 घंटे के भीतर हो सकता है मौसम खराब

एरिया साइक्लोन वार्निग सेंटर के निदेशक एस बालाचंद्रन ने कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर मौसम खराब हो सकता है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘छह दिसंबर (बुधवार) के करीब इसके उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की दिशा में उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की उम्मीद है.

तमिलनाडु और पुडुचेरी में हो सकती है बारिश

उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ कुछ जगहों पर बारिश होगी. उन्होंने मछुआरों को सलाह दी है कि वे मछली पकड़ने के लिये दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के गहरे समंदर में न जायें. उन्होंने कहा कि आज सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुये पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक या दो जगहों पर बारिश हुई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button