Uncategorized

त्योहारों के सीजन में अपनाएं फ्यूजन लुक, दिखें Attractive

NEWSWING
Ranchi, 21 September :
 त्योहारों का मौसम आ चुका है. त्योहारों के इस मौसम में फ्यूजन लुक अपनाएं जो आपको औरों से अलग दिखने में मदद तो करेगा ही साथ ही स्मार्ट लुक भी देगा. कपड़ों के साथ त्योहारों में छा जाने के लिए कुछ बातें शेयर करते हैं.
मैक्सी गाउन पहनकर करें त्योहारों का स्वागत
लीक से हटकर नजर आने के लिए सिल्वर हिंट के साथ कढ़ाई या प्रिंट वाली मिडी ड्रेस पहन सकती हैं. त्योहारों का नए अंदाज में स्वागत करने के लिए आप खूबसूरत मैक्सी गाउन भी पहन सकती हैं.
जम्प सूट पहन कर दिखें क्लासी
अगर आप अपने लुक को सिपंल लेकिन क्लासी रखना चाहती हैं तो जंप सूट पहन सकती हैं. आरामदायक कपड़े, हल्के या चटक रंग के जंपसूट पहनने में सहज भी महसूस होते हैं. इनके साथ आप स्टेटमेंट नेकलेस और आकर्षक कान के आभूषण पहन सकती हैं.
प्लेन टी-शर्ट के साथ धोती पैंट पहने
जो महिलाएं या युवतियां अपने कपड़ों व लुक को लेकर थोड़ा उलझन में हैं, वे प्लेन टी-शर्ट के साथ धोती पैंट पहन सकती हैं. धोती पैंट खूबसूरत चटक रंगों में आते हैं और पहनने पर सहजता भी महसूस कराते हैं. इसके साथ बोल्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहनना न भूलें, क्योंकि ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button