Bokaro: वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित टीम के टीटीपीएस ललपनिया का औचक निरिक्षण किया. निरीक्षण टीम टीटीपीएस के छाई डैम के अलावा प्लांट के विभिन्न जगहों का जायजा लिया. निरीक्षण कर रही टीम ने प्रदूषण को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाया. टीटीपीएस द्वारा कई जगहों टीटीपीएस के छाई को इधर-उधर फेंका देखकर कई कड़े निर्देश दिये. ज्ञात हो कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा 21 नवंबर 2017 को एक नोटिस जारी करने को कहा गया था. बोर्ड ने थर्मल पावर स्टेशन के जरिए हो रहे वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण का दामोदर नदी व कंटेल नदी का हवाला दिया है. 21 नवंबर का नोटिस जारी करने को कहा है, फिर भी दोनों उत्पादन हो रहा है. वहीं 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया था. दोबारा विद्युत उत्पादन करने के लिए राज्य प्रदूषण बोर्ड से अनुमति लेकर शुरू करने को कहा गया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




