Uncategorized

तलगड़िया का टिकट काउंटर यात्रियों के लिए खुला

आज शाम से गुजरेगी बोकारो हावड़ा पैसेंजर

बोकारो 27 जुलाई: चंद्रपुरा धनबाद रेल लाईन के बंद हो जाने के करीब डेढ़ माह बाद आज से तलगड़िया का टिकट काउंटर यात्रियों के लिए खुला. धनबाद चंद्रपुरा रेल लाईन के बंद हो जाने के बाद महुदा, तलगड़िया एवं भोजूडीह रेलवे स्टेशन के बीच पैसेन्जर ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया था. लेकिन आज से बोकारो हावड़ा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पुनः शुरु हो गया है. जिस कारण अब बोकारो, चंद्रपुरा, महुदा, भोजूडीह होकर उक्त ट्रेन चलेगी.

इस ट्रेन के चलने से इस रुट के आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. पैसेंजर ट्रेन के बंद हो जाने से आम लोगों के लिए इस रुट पर एक भी ट्रेन नहीं बच पायी थी और तलगड़िया सहित इस रुट के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर बंद हो गए थे. लेकिन इस ट्रेन के शुरु हो जाने से अब सभी काउंटर भी खुल जायेंगे और आम लोगों को डे़ह माह से हो रही परेशानी से भी निजात मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button