Uncategorized

तटरक्षकों ने मछली पकड़ने की नौका पर सवार सात लोगों को बचाया

News Wing

New Delhi, 07 November: भारतीय तट रक्षक पोत ‘‘अभिराज’’ ने मछली पकड़ने की नौका पर सवार सात लोगों को उस वक्त बचा लिया जब उनकी नौका तमिलनाडु तट के पास इंजन खराब होने के कारण भटक गई थी. समुद्री एजेंसी ने बताया कि नौका को मछली पकड़ कर पांच नवंबर को वापस बंदरगाह लौटना था लेकिन उसका इंजन खराब हो गया था.

तटरक्षक ने कल कहा, ‘‘थूथुकुडी के मत्स्य विभाग ने चेन्नई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को नौका के बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद आईसीजीएस अभिराज (जो पहले से ही समुद्र में मौजूद था) को संदेश दिया गया और खोज एवं बचाव अभियान शुरू करने को कहा गया.’’ नौका को थूथुकुडी तट पर सबसे निकट स्थित बंदरगाह वापस लाया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button