Uncategorized

डोरंडा कॉलेज में भौतिकी विभाग का फ्रेशर्स पार्टी 22 सितंबर को

NEWS WING

Ranchi, 21 September: डोरंडा महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में कल यानि 22 सितंबर को 11:30 बजे दिन में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया है. भौतिकी विभाग के ग्रेजुएशन फर्स्ट पार्ट के छात्र छात्राओं का सेकंड इयर और थर्ड इयर के छात्र स्वागत करेंगे. विभागाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास,  स्वाभाविक आत्मविश्वास के लिए भाषण प्रतियोगिता,क्वीज का भी आयोजन भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचआरडीसी के निदेशक डॉ अशोक कुमार चौधरी होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button