News Wing
Bokaro, 12 September: बोकारो जिले के पिंडाजोर व उलीगढ़ा क्षेत्र में लोग लगातार पानी व बिजली की समस्या से जुझ रहे हैं. जिसकी शिकायत उन्होने संबंधित अधिकारीयों से कई बार की लेकिन किसी ने भी इस बात की सुध तक नहीं ली. जब वहां की समस्याओं के बारे में जेवीएम नेता व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रकाश कुमार को पता चली तो वो तुरंत पिंडाजोर व उलीगढ़ा प्रखण्ड पहुंचे और उसका दौरा किया. इस दौरान वह लोगों से रुबरु हुए और उनकी समस्यों के बारे में जाना.
क्या कहते हैं ग्रामीण
जब डॉ प्रकाश कुमार लोगों की समस्या जानने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनके प्रखण्ड में बिजली की काफी ज्यादा समस्या है जिसकी वजह से उन्हें कई और समस्याओं से जुझना पड़ता हैं. बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत होती हैं. पानी की भी बहुत दिक्कत है क्षेत्र में जिसकी वजह से खेती सही तरीके से नहीं हो पाती हैं. सिंचाई की स्थिती भी काफी दयनीय है क्योंकि सिंचाई तभी हो पाएगी जब बिजली और पानी की समस्या दूर होगी. ग्रामीणों का कहना था की उनका जनजीवन खेती पर निर्भर करता है लेकिन बिजली और पानी की वजह से वो खेती भी सही तरह से नहीं कर पाते हैं.
इसे भी पढ़ें- दुमका:विधुत विभाग में तारों की कमी के कारण ग्राम ज्योति योजना हो रही है प्रभावित
डॉ प्रकाश कुमार ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से बातचीत के क्रम में उन्होंने पाया कि क्षेत्र में बिजली और पानी की स्थिति अत्यंत दयनीय है. जिसपर जल्द से जल्द काम करने की जरुरत हैं. ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत भी की लेकिन समस्याओं को दूर करने के लिए किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया. जिसकी वजह से लोग सरकार के रवैये से आहत और आक्रोशित हैं. वर्तमान सरकार कृषि क्षेत्र को लेकर उदासीन है. यह क्षेत्र पेयजल के संकट से भी जूझ रहा है.




