Uncategorized

डेरा की हनीप्रीत और आदित्य इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस

News Wing

Panchkula, 1 September: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की गोद ली गयी बेटी हनी प्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. बात की जानकारी पंचकूला के पुलिस आयुक्त एसी चावला ने दी. उन्होंने कहगा कि हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इंसा और डेरा पदाधिकारी आदित्य इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किये हैं. पुलिस ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें रिहा करने का षडयंत्र रचने के आरोपों पर गौर किया जा रहा है. आदित्य के खिलाफ पहले ही राजद्रोह के आरोप हैं. वहीं हनीप्रीत के खिलाफ आरोपों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है.

देश भर में अलर्ट

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि देश भर के हवाई अड्डों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है. पंचकूला में सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराते हुए उसे 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी. वह रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. जहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है. एक पत्रकार के बयान के आधार पर डेरा के दो प्रमुख पदाधिकारियों आदित्य इंसा और धीमन इंसा के खिलाफ पंचकूला पुलिस थाने में पहले से ही एफआईआर दर्ज है. दोनों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. धीमन को कल हिरासत में लिया गया था. पंचकूला की एक अदालत ने उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधु ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के मुखिया की सुरक्षा बंदोबस्त में शामिल राज्य पुलिस के पांच कार्मिकों को कल नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इन सभी पर पहले ही देशद्रोह का मामला दर्ज किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button