Uncategorized

डेटा लीक कांडः फेसबुक ने डेटा दुरुपयोग को लेकर हटाये 200 एप

Washington: डेटा चोरी कांड में फंसी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक लगातार अपने यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही है. उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए फेसबुक जांच कर रही है. जांच के तहत उसने अपने इस मंच से करीब 200 एप हटा दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंःडेटा लीक कांड: फेसबुक ने मैनेजमेंट में किया बड़ा बदलाव

इसकी जानकारी देते हुए फेसबुक के उपाध्यक्ष इमे आर्किबोंग ने अपने बयान में कहा कि जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है.  उन्होंने कहा कि हमारे पास विशेषज्ञों की बड़ी टीम है जो इन एप की जांच कर रही है. आज की तारीख तक हजारों एप की जांच की गई है और करीब 200 एप को हटाया गया है. इन एप ने वास्तव में डेटा का दुरुपयोग किया है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. आर्किबोंग ने कहा कि इन एप या अन्य एप द्वारा डेटा दुरुपयोग के सबूत मिलते हैं तो हम उन्हें प्रतिबंधित करेंगे और वेबसाइट के माध्यम से लोगों को सूचित करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के फेसबुक डेटा का गलत इस्तेमाल करने वाले एप का पता लगाने के लिए बहुत काम करने की जरुरत है और इसमें समय लगेगा. 

इसे भी पढ़ेंःडेटा चोरी विवाद के बाद फेसबुक ने डेटा ब्रोकरों से तोड़े नाते, प्राइवेसी सेटिंग्स में भी बदलाव

उल्लेखनीय है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने डाटा चोरी का मामला सामने आने के बाद डाटा का गलत इस्तेमाल करने वाले ऐप की पड़ताल करने की बात कही थी. इसका मकसद यूजर्स तक इन ऐप की पहुंच को घटाना था. बता दें कि फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी कर उसका इस्तेमाल ट्रंप के चुनाव अभियान (2016) में करने के आरोप लगने के बाद से कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी विवादों में है. डाटा चोरी कैसे हुआ फेसबुक इसकी जांच कर रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button