Uncategorized

डाल्टनगंज: हाथी ने ट्रैकर को कुचलकर मार डाला, दो ट्रैकरों ने गड्ढे में कूद कर बचायी जान

News Wing

Daltonganj, 16 October: डालटनगंज, पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत पलामू किला के समीप जंगल में वनप्राणियों की देखरेख कर रहे, एक ट्रैकर को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला. दो ट्रैकरों ने किसी तरह गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचायी. मृत ट्रैकर की पहचान रामजनम सिंह (55वर्ष) के रूप में की गयी है.  

जंगली क्षेत्र से एक हाथी तेजी से निकला और ट्रैकरों पर हमला बोल दिया

जानकारी के अनुसार किला से सटे जंगल क्षेत्र में सोमवार को तीन ट्रैकर वन्य प्राणियों की देखरेख में लगे थे. इसी दौरान जंगली क्षेत्र से एक हाथी तेजी से निकला और ट्रैकरों पर हमला बोल दिया.

दो ट्रैकरों ने गड्ढे में कूदकर बचायी अपनी जान

तीनों ट्रैकर खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. इसी क्रम में दो ट्रैकरों ने गड्ढे में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचायी, जबकि ट्रैकर रामजनम सिंह सड़क पर भागते रहे. इसी दौरान हाथी ने उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया और कुचल कर मार डाला.

गड्डे में छिपे ट्रैकरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलने पर बेतला से वन अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैकर का शव जब्त कर लिया. गड्डे में छिपे ट्रैकरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

चार लाख रूपया मुआवजा देने का प्रावधान

शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी के कुचलने से मौत होने पर चार लाख रूपया मुआवजा देने का प्रावधान है. इसी के तहत मृत ट्रैकर के आश्रितों को मुआवजा राशि दी जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button