Uncategorized

डाल्टनगंजः सड़क लूट की योजना बना रहे छह अपराधी गिरफ्तार

NEWSWING

Daltonganj,  20 October : पांकी पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर पांकी बराज के समीप से छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उक्त सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. इसी सूचना पर पांकी पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. मामले की जानकारी शुक्रवार को डीएसपी प्रेमनाथ ने पांकी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

क्या है मामला

पुलिस जब अहले सुबह पौने चार बजे बराज के पास पहुंची तो देखा की छह व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे. पुलिस जैसे ही नजदीक पहुंची तो सभी भागने का प्रयास करने लगे, पर पुलिस ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया. उक्त लोगों की तलाशी लेने पर एक देसी पिस्टल, आठ जिन्दा गोली, 76200 रूपया नकद, एक मोटर साइकिल, छह मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वो सड़क डकैती की योजना बना रहे थे. वे लोग पोस्ता अफीम का भी कारोबार करते है.

गिरफ्तार लोगों के नाम

गिरफ्तार लोगों में  विदरा के लव कुमार यादव, विकास यादव उर्फ विकेश यादव, मनोज कुमार यादव, उपेंद्र यादव सभी तितलंगी के, वहीं, केकरगढ़ के अजेश्वर यादव उर्फ अजय यादव और आदित्य कुमार यादव का नाम शामिल है. इन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया.

ये थे शामिल

छापामरी अभियान में पुलिस निरीक्षक जेपी सिंह, थाना प्रभारी ललित कुमार, एसआई कमल देव सिंह, धनई उरांव, रविकांत यादव, मुन्ना गोप, अमरनाथ दीक्षित, गोपाल प्रसाद साह, धन्य कुमार शर्मा, विनोद कुमार दुबे सहित दर्जनों जवान शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button