Uncategorized

ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, पांच महिलाओं की मौत, 17 लोग घायल

News Wing
Ratlam (MP), 29 August: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीती रात एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट जाने से ट्रॉली के नीचे दब कर पांच महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि ट्रॉली में सवार अन्य 17 लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये सभी अपने अराध्य का दर्शन कर लौट रहे थे तभी यह घटना घटी.

ताल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह राठौर के अनुसार बरखेड़ा खुर्द के रहने वाले लोग राजस्थान के निम्बोहेड़ा जिले में स्थित गरगोटा में अपने अराध्यदेव के दर्शन कर लौट रहे थे. रात लगभग दो बजे ताल-लसूडिया मार्ग पर ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में ट्राली के नीचे दबने से पांच महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 17 अन्य लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हो गयी है.

राठौर के अनुसार घटना के बाद घायलों को ताल तथा जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से 3 घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button