Uncategorized

ट्रंप नया यात्रा प्रतिबंध जारी करने को तैयार हुए

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन सीरियाई शरणार्थियों पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है, जिसे इस सप्ताह आव्रजन पर जारी किए जाने वाले राष्ट्रपति के एक नए कार्यकारी आदेश में शामिल किया जा सकता है। ट्रंप ने अपने वास्तविक आदेश में सात मुस्लिम देशों इराक, सीरिया, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों के अगले 90 दिनों तक अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही सभी शरणार्थियों के भी 120 दिनों तक अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध था। लेकिन इस आदेश पर अदालत ने रोक लगा दी थी।

एसबीसी न्यूज के मुताबिक, नए मसौदे में सात मुस्लिम देशों के ग्रीन कार्ड धारकों को छूट दी गई है और दोहरी नागरिकता वाले नागरिकों को भी छूट दी गई है।

रपटों के मुताबिक, ट्रंप के अस्थाई यात्रा प्रतिबंध के संशोधित मसौदे को मंगलवार को जारी किया जा सकता है।

घरेलू सुरक्षा मंत्री जॉन केली ने कहा, “राष्ट्रपति अधिक सख्त और सुव्यवस्थित र्कायकारी आदेश जारी करने जा रहे हैं।”

इस नए कार्यकारी आदेश में ट्रंप के पहले आदेश पर नौवीं सर्किट संघीय अपीली अदालत की चिंताओं का भी निवारण किया जाएगा।

गौरतलब है कि ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध आदेश पर नौवीं सर्किट संघीय अपीली अदालत ने रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button