Uncategorized

ट्रंप के शासन में पहले से अधिक भ्रष्टाचार महसूस कर रहे हैं अमेरिकी: सर्वे

News Wing

Washington, 13 December: अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से अमेरिका में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ के अनुसार अमेरिका के हर 10 में से करीब छह लोगों ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढ़ा है. यह जनवरी, 2016 के मुकाबले एक तिहाई अधिक है.

यह भी पढ़ें: यौन दुराचार को लेकर 60 महिला सांसदों ने उठाई ट्रंप के खिलाफ आवाज

यह भी पढ़ें: अमेरिकी कर सुधारों पर बवाल, यूरोप के पांच बड़े देश नाराज

10 लोगों में से करीब सात लोगों ने माना सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम

इस ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि 44 फीसदी अमेरिकी नागिरकों ने कहा कि व्हाइट हाउस में भ्रष्टाचार घर कर गया है और यह पहले से आठ प्रतिशत अधिक है. ट्रांसपेरेंसी के अमेरिकी प्रतिनिधि जोए रेटर ने कहा, ‘‘हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा करने के संबंध में सरकार की क्षमता में विश्वास पैदा करने में विफल हो रहे हैं और अब भी ऐसा लगता है कि वे कारपोरेट हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं.’’ सर्वेक्षण में शामिल हर 10 लोगों में से करीब सात लोगों का यह भी मानना है कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम हो रही है.

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button