NEWSWING
Thiruvananthapuram, 09 September : त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के एक सदस्य के एक मांग पर तनाव का माहौल बन गया है. बोरेड के सदस्य ने मंदिरों में गैर हिंदू लोगों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की है, जिसे लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ गई है. दरअसल, कांग्रेस नेता और टीडीबी के सदस्य अजय थरायील ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि जो भी लोग मंदिर और मूर्तिपूजा में श्रद्धा रखते हैं उन्हें मंदिरों में प्रवेश करने की अनुमति दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में इस मामले को नहीं रखा गया है क्योंकि वह चाहते हैं कि इस मुद्दे पर पहले जनता के बीच चर्चा कराई जाए. इस मामले को वे बाद में बोर्ड के सामने रखेंगे.
इस मामले में एक तरफा निर्णय नहीं लिया जा सकताः डीडीबी अध्यक्ष
इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष प्रयार गोपालकृष्णन ने कहा कि इसे एकतरफा ढंग से लागू नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस मामले पर एकतरफा निर्णय नहीं लिया जा सकता. यह बोर्ड कई मंदिरों को संचालित करता है. वहिं पर्यटन और देवस्वम मंत्री कदकंपल्ली सुरेंद्रन ने इस मुद्दे पर बेवजह की बहस से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गुरुवयूर में श्री कृष्ण मंदिर को छोड़कर बाकी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि गुरुवयूर कृष्ण मंदिर का मामला गंभीर है और जन सुनवाई से इसका समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि केरल में कोई भी मंदिर प्रवेश के लिए किसी प्रमाणपत्र की मांग नहीं करता है.




