रांची, 03 अगस्त :संसोधन ट्राईबल एडवाईजरी कमेटी (टीएसी) की गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि फिलहाल सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किसी भी तरह का संसोधन न किया जाये. बैठक के दौरान टीएसी के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह का फैसला लेना अादिवासियों के हित में नहीं है. हालांकि अभी तक इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि रघुवर सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संसोधन किया था. राज्य भर में इसका जबरदस्त विरोध हुअा था. जिस कारण राज्यपाल ने अापत्तियों के साथ संंसोधन को वापस कर दिया था. जिसके बाद सरकार ने भी कहा था कि संसोधन पर पुनर्विचार किया जायेगा.
भाजपा विधायकों ने लिखित में कहा, सीएनटी में न हो संसोधन
ट्राईबल एडवाईजरी कमेटी (टीएसी) की बैठक में भाजपा के विधायकों ने कमेटी को लिखित सूचना दी है कि झारखंड में सीएनटी एक्ट में किसी भी तरह का संसोधन न हो. इससे पहले टीएसी की बैठक में अफसरों की किरकिरी हो गयी. विधायकों के सवालों के जवाब अफसर नहीं दे पाये. जिसके बाद बैठक में एडवोकेट जेनरल को बुलाया गया. जिन्होंंने विधायकों के सवालों के जवाब दिये.भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक ताला मरांडी ने मुखर होकर कहा कि कोई जल्दबाजी न की जाये. एेसे मुद्दों पर गंभीरता से सोंचने के बाद ही फैसला लिया जाये.




